Home » News Update » शहीद निर्मल महतो की 37वीं पुण्यतिथि आजसू पार्टी के डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी के नेतृत्व में मनाई गयी।

शहीद निर्मल महतो की 37वीं पुण्यतिथि आजसू पार्टी के डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी के नेतृत्व में मनाई गयी।

डुमरी:इसरी उत्तरी पंचायत सचिवालय सभागार में 08

अगस्त को शहीद निर्मल महतो की 37वीं पुण्यतिथि

आजसू पार्टी के डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी के नेतृत्व में मनाई गयी।अपने संबोधन में यशोदा देवी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने अपने अदम्य साहस और अटूट समर्पण से झारखंड को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शहादत ने झारखंड के गौरव एवं त्याग की एक अमर मिसाल कायम की।आज भी, निर्मल महतो के सपने अधूरे हैं।उनके आदर्शों को साकार करने का यह समय है।उनकी शहादत से प्रेरणा ले एकजुट होकर झारखंड के विकास और समृद्धि के लिए काम करें।

उनकी अमर आत्मा को शांति मिले, और हम उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लें।मौके पर जिला प्रधान सचिव छक्कन महतो,आजसू प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार महतो,प्रखंड प्रभारी रीतलाल मंडल, दुलारचंद महतो,पिन्टु कुमार, महतो,संतोष कुमार पंड़ित,पिन्टु कुमार वर्मा,विजय कुमार महतो,प्रदीप कुमार महतो बबलू कुमार,अंकित कुमार,पंचमोहन मंडल,काजल देवी,सावित्री देवी,पूजा कुमारी,मुंद्रिका देवी आदि उपस्थित थे।

विनय पांडेय की रिपोर्ट,

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal