Home » News Update » रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले आगामी 16 अगस्त को शिवपुर साइडिंग लोडिंग कार्य को अनिश्चितकालीन बंदी को रूपरेखा को लेकर रणनीति बनाई गई।

रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले आगामी 16 अगस्त को शिवपुर साइडिंग लोडिंग कार्य को अनिश्चितकालीन बंदी को रूपरेखा को लेकर रणनीति बनाई गई।

टंडवा : प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर साइडिंग से जुड़े एवं नेक लाइन साइडिंग के सभी विस्थापित रैयत एवं ग्रामीण तथा मोर्चा के कार्यकर्ता की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसका अध्यक्षता जुम्मन मियां तथा संचालक मोहन राणा ने किया जिसका मुख्य अतिथि जेजेएम नेता मनोज चंद्रा उपस्थित थे जो आगामी होने वाले 16 अगस्त को रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले 16 सूत्री मांगों को लेकर के आंदोलन अनिश्चितकालीन बंदी को लेकर के सभी को इसका जानकारी दी गई तथा गांव में प्रचार प्रसार करने की बात कही गई और इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आग्रह किया गया जिसे उपस्थित सभी स्थापित प्रभावित रैयत ग्रामीण इस आंदोलन को धार देने के लिए अपना दुख व्यक्त करते हुए इसको सफल बनाने हेतु अपना समर्थन दिया और इसको जब तक उनकी मांगों को नहीं सुना जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन के लिए शिवपुर साइडिंग के सभी कार्य पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया गया और रैयतो ने कहा कि शिवपुर साइडिंग में जब से कार्य हो रहा है तब से स्थानीय को किसी तरह का कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है केवल शोषण एवं धूल डस्ट दिया जा रहा है और हम लोग का मांगों को अनसुनी किया जा रहा है जिसे सभी विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बैठक में उपस्थित विस्थापित एवं ग्रामीण तथा रैयत विस्थापित के कार्यकर्ता आबाश अंसारी, इस्लाम अंसारी, आफताब अंसारी, साबिर अंसारी, केशो साव, भुनेश्वर यादव, हदीस अंसारी, इदरीस अंसारी, बसीर अंसारी, लोकनाथ गंझू, राजेशगंझू,लखनगंझू परमेश्वरगंझू, कामेश्वर गंझू, समाजसेवी अर्जुन गंझू, उमेश गंझू, अबरार अंसारी, उपप्रमुख जितेंद्र सिंह, चंद्रदेव साहू, आदि सैकड़ों हांडू एवम् काबरा के युवा मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal