Home » News Update » डी ए वी कथारा में हेड ब्वाय, हेड गर्ल का चयन।

डी ए वी कथारा में हेड ब्वाय, हेड गर्ल का चयन।

बेरमो: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सुबह प्रार्थना सभा स्थल पर विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों को अलग-अलग जिम्मेदारियांँ दी गईं जिसमें बच्चों को उनके दायित्व से संबंधित पद- पट्टिका भी पहनाई गयी और शपथ ग्रहण कराया गया। शनिवार को चुनाव कराया गया था जिसमे सभी विद्यार्थीयो ने वोट डालकर अपना हेड बॉय तथा हेड गर्ल का चयन किया।

इसमें विद्यालय के हेड बॉय के रूप में जीत सिंह देव का चुनाव किया गया तथा हेड गर्ल पलक कुमारी बनीं। वाइस हेड ब्वाय मानस कुमार वॉइस हेड गर्ल श्रृष्टि कुमारी बनी। कल्चरल कैप्टेन ग्यारहवी की छात्रा नंदनी कुमारी बनी तथा स्पोर्ट्स कैप्टेन रानी कुमारी एवम जय प्रकाश यादव को चुना गया।वहीं दयानंद हाउस के कैप्टन के रूप में अभिजीत कुमार और बुलबुल कुमारी ,अरविंदो हाउस के कैप्टन के रूप में विकाश कुमार और तनीषा कुमारी , विवेकानंद हाउस के कैप्टन आकाश कुमार और सुरभी कुमारी तथा श्रद्धानंद हाउस के कैप्टन हर्ष निकेतन तथा ज्ञांशु माला चुनी गईं । इन सभी नवनियुक्त विधार्थियो को बेज तथा सेस प्रदान किया गया।शपथ ग्रहण विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक जीतेन्द्र दुबे द्वारा कराया गया । इस अवसर पर झारखण्ड जोन जी के निदेशक बिपिन राय ने बच्चों को उनके पद से संबंधित पद- पट्टी प्रदान कर सम्मानित किया। अपने अभिभाषण में बोलते हुए विद्यालय के प्राचार्य सह झारखण्ड जोन के निदेशक ने सभी पदाधिकारी छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों शिक्षिकाओं को विद्यालय की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए अपने उत्साहवर्धक वक्तव्य भी दिए तथा सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होने बताया कि इससे विद्यालय में संचालित होने वाली सभी गतिविधियों और क्रिया-कलापों को इस संगठन के माध्यम से और अधिक मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, पीएन चौधरी,डाक्टर आर एस मिश्रा, शर्मिला ठाकुर ,ए के गोस्वामी,धर्म गुरु टी एम पाठक, अरविंद झा ,संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, अमित पाण्डे, रंजीत सिंह,जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, बिना कुमारी,आराधाना सिंह, मधुमल्लिका उपाध्याय,रितेश कुमार, राकेश पाण्डे, अतुल सिंहा ,संजय महतो,जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह,नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू सिंह, ममता पात्रा , ओशिन, सुमन कुमारी, आशा कुमारी,पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, अनु के,अदीब अहमद,गौरव तिवारी, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal