पलामू: आज 15 अगस्त 2024 को देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रही हैं, जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर पुरे शान के साथ झंडा फहराया गया
पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 9 बजे प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी ने झंडोत्तोलन किया और प्रखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शोभम बेला टोपनो मैडम, सीओ मनोहर लिंडा, जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान, बीस सूत्री सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी परवेज आलम , एवं सभी पंचायत समिति सदस्य तथा प्रखंड कर्मी एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे ,वहीं नौडीहा बाजार थाना परिसर में 9.20 बजे थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया मौके पर थाना प्रभारी ने भी प्रखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस का शुभकामनाए दिया इस दौरान बीडीओ,शोभम बेला टोपनो मैडम, सीओ मनोहर लिंडा, जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी,बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान, बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम , पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार यादव के साथ सभी पुलिस के जवान एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
