Home » News Update » तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाई गई।

तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाई गई।

तेनुघाट: तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाई गई ।

इस अवसर पर मुख्य समारोह चिल्ड्रन पार्क में अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने झंडोत्तोलन किया । झंडोत्तोलन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने परेड का निरीक्षण किया । उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने जनता को संबोधन किया और चल रही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया । साथ ही क्षेत्र की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी ।

जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट, डीएवी पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय गोमियां सहित अन्य विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।

बेरमो अनुमंडल मुख्यालय में इन पदाधिकारियों के द्वारा झंडोतोलन किया गया ।

अवसर पर जिला जज प्रथम अनिल कुमार द्वारा व्यवहार न्यायालय तेनुघाट परिसर में झंडोत्तोलन किया गया । 

अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी आवास, कार्यालय, शहीद पार्क, चिल्ड्रन पार्क, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास और कार्यालय में तिरंगा फहराया गया ।

तेनुघाट जेल में जेल अधीक्षक अरुणाभ के द्वारा, पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह के द्वारा पुलिस निरीक्षक कार्यालय तेनुघाट और मोहन गांझू चौक पर, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार के द्वारा ओपी परिसर मे, अधिवक्ता संघ कार्यालय पर अधिवक्ता संघ महासचिव वकील प्रसाद महतो, तेनुघाट डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सुदामा तिवारी के द्वारा, तेनुघाट पंचायत में मुखिया नीलम श्रीवास्तव, जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में प्राचार्य विपिन कुमार द्वारा, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में प्राचार्य द्वारा झंडा फहराया गया ।

वहीं किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय में प्राचार्या अनु प्रिया के द्वारा झंडोतोलन किया गया । विद्यालय के बच्चों के द्वारा काफी आकर्षक नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया । जिसे देखकर दर्शक काफी आनंद अनुभव किए ।

प्रेस क्लब में बीरेंद्र प्रसाद के द्वारा झंडोतोलन किया गया । तेनुघाट शिविर संख्या दो मे स्थित भारत माता मंदिर में गोमिया विधायक डा लंबोदर महतो और झारखंड पेंसनर समाज में छोटन राम द्वारा झंडोतोलन किया गया । इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

वहीं तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में बच्चो को जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज राजेश रंजन कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायायिक पदाधिकारी शिव राज मिश्रा ने पारितोषिक वितरण कर उत्साह बढ़ाया ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal