औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का उदघाटन प्रखंड वासियों के लिए आज का दिन ऐतेहासिक है- सत्यानन्द भोगता।
हंटरगंज/चतरा: राज्य के लोकप्रिय मंत्री सत्यानन्द भोगता आज एक दिवसीय दौरे पर हंटरगंज पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री भोगता प्रखंड क्षेत्र में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित “औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान” (ITI) भवन का नारियल तोड़कर और फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया।
इसके उपरांत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम प्रखंड वासियों को इस औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के उदघाटन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
साथ ही कहा कि यह औद्योगिक संस्थान प्रखण्ड क्षेत्र के साथ साथ जिले भर में तकनीकी शिक्षा का दीप जलाएगा। क्षेत्रवासी इससे काफी लाभान्वित होंगे। यहाँ के छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां से हुनरमंद बनकर खुद आत्मनिर्भर बनेंगे। इससे क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा।
आज का दिन प्रखंड वासियों के लिए ऐतेहासिक दिन है। यह संस्थान प्रखंड वासियों के लिए गर्व की बात है। उक्त कार्यक्रम के दौरान चतरा विधानसभा भावी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, जिला मंत्री प्रतिनिधि भोला प्रसाद गुप्ता, जिला मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रिका यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, प्रखंड मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, मुखिया समरेश सिंह, उपप्रमुख राहुल गुप्ता समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
