उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग चला रही अभियान, बालीडीह थाना क्षेत्र में की कार्रवाई।
बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध खनन – परिवाहन पर रोक को लेकर खनन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को खनन विभाग की टीम ने बालीडीह थाना अंतर्गत टोल प्लाजा समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें टीम ने बिना खनन चलान के स्टोन चिप्स परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा।
जिसे टीम ने जब्त कर पुलिस बल के सहयोग से थाना परिसर में लाया एवं संबंधित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। छापेमारी अभियान टीम में खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
