Home » News Update » मस्जिद निर्माण एवं मोमिन कालेज के लिए बीएसएल आवंटित करेगी जमीनः अध्यक्ष

मस्जिद निर्माण एवं मोमिन कालेज के लिए बीएसएल आवंटित करेगी जमीनः अध्यक्ष

बोकारो: झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय अध्यक्ष, हिदायतुल्लाह खान (मंत्री दर्जा) ने बोकारो परिसदन में बीएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक, संवाददाताओं को दी जानकारी।

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग आबादी के अनुरूप विकास में सहभागिता दिलाने को है प्रयासरत, आयोग ने राज्य के 20 जिलों में किया है समीक्षा, पदाधिकारियों को दियाहै जरूरी दिशा – निर्देश।

बोकारो स्टील प्रबंधन (बीएसएल) सेक्टर 12 में मस्जिद निर्माण को लेकर जल्द ही दूसरी भूमि चिन्हित कर आवंटित* करेगी। साथ ही, मोमिन कालेज निर्माण को लेकर भी प्रबंधन भूमि चिन्हित कर आवंटित करेगी। इन दोनों कार्यों को प्राथमिकता के तहत बीएसएल प्रबंधन ने सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। उक्त बातें झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान (मंत्री दर्जा) ने कहीं। वह रविवार को बोकारो परिसदन में आहूत संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को संबोधित कर रहें थे। जानकारी हो कि, झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जिले में अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान बोकारो पहुंचें थे।

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों बिंदुओं पर बीएसएल प्रबंधन से उनकी वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 12 अंतर्गत मस्जिद निर्माण एवं मोमिन कालेज के लिए बीएसएल प्रबंधन ने पूर्व में भूमि आवंटित किया था। लेकिन, किसी कारण से निर्माण उस समय शुरू नहीं हुआ। बाद में, आवंटित भूमि राष्ट्रीय राज मार्ग एवं अन्य सरकारी कार्यों में इस्तेमाल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुनः अन्यत्र भूमि आवंटित करने की मांग रखी थी, जिस पर वार्ता किया गया, बीएसएल प्रबंधन ने सकारात्मक पहल की बात कहीं है।

उधर, संवाददाताओं को संबोधित करते हुए झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुरूप उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। आयोग ने अब तक सूबे के 20 जिलों में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अल्पसंख्यकों को मिल रहें योजनाओं के लाभ की जानकारी ली है और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया है।

वहीं, एक मरीज को असाध्य बीमारी के इलाज के लिए सरकारी सहायता मुहैया कराने को सिविल सर्जन डॉ. ए.बी. प्रसाद को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

मौके पर बीएसएल के सीजीएम टीएस कुंदन कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सभी प्रिंट एव ईलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal