देवघर: समलोन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन* :- भारत सरकार, ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव के दिशा निर्देश पर दिनांक 17/08/2024 से 25/08/2024 तक 100 करोड़ राशि सखी मण्डल को ऋण स्वरुप सभी बैंको को निर्गत करने का दिशा निर्देश पुरे देश में दिया गया। जिसमे माननीय प्रधानमंत्री जी का निर्धारित कार्यक्रम दिनांक 25/08/2024 को देखते हुए हमारे जिला को दिनांक 17/08/2024 से 25/08/24 तक 348 लाख रूपये सखी मण्डल को ऋण निर्गत करने का राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पलास ) से निर्देश प्राप्त हुआ। इसके आलोक में कार्य गति हेतु सभी देवघर जिला बैंक समन्वयक को अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव कुमार के द्वारा देवघर पलास प्रभारी वित्तीय समवेशन प्रबंधक परशुराम कुमार के साथ समन्वय कर कार्य करने हेतु मार्गदर्शित गया।
जिसके फलस्वरूप देवघर जिला दिनांक 23/08/24 तक कुल 389 सखी मण्डल को कुल 673 लाख रुपया की ऋण राशि निर्गत कर अपना 193 प्रतिशत योगादन देकर जिला का कार्य प्रदर्शन सभी के सहयोग से अव्वल करा पाया। इस कार्य को करने में देवघर जिला के झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के बुढ़ाई और सारवा शाखा का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा साथ ही बैंक ऑफ़ इंडिया का पालोजोरी शाखा, भारतीय स्टेट बैंक का पालोजोरी, बलियापुर और महेशमारा तथा इंडियन बैंक का मोहनपुर, झीलघाट और बसबुटिया का सहयोग रहा। इसके अलावा व्यक्तिगत सखी मण्डल दीदियो को उधमी ऋण योजना के तहत ग्रामीण बैंक ने ऋण निर्गत किया। इस पुरे कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टेट बैंक से सज्जन कुमार मिश्रा जी, अमित मोदी और झाराखंड राज्य ग्रामीण बैंक से राहुल कुमार, गौरीशंकर सिंह, इंडियन बैंक से आकांझा कुमारी तथा सभी बैंक समन्वयक, सभी बीपीएम, सभी शाखा प्रबंधक, सभी सीसी और सभी पलास बैंक सखी,एफ एल सी का भरपूर सहयोग रहा।
याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
