टंडवा:प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग में समस्त ग्रामीणों की एक बैठक आहूत की गई।जिसकी अध्यक्षता सेवानिर्वित शिक्षक बालेश्वर प्रसाद साहू एवं संचालन ललित साहू उर्फ गणेश प्रसाद साहू ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता कुलदीप कुमार दास उपस्थित हुए। दराशल मामला ऐसा है कि सेरनदाग में सीसीएल द्वारा जमीन को अधिगग्रहित करने के लिए टंडवा अंचल अधिकारी द्वारा पत्रांक संख्या 614 दिनाक 12 मई 2023 निकला गया था जो कार्यालय में बैठकर ही पर्यवेक्षक द्वारा फर्जी ग्रामीण का हस्ताक्षर कर के ग्राम सभा किया गया। इस बात को पंचायत प्रतिनिधि को कानों कान पता चलने के बाद सभी ने अपने-अपने लेटर पैड पर लिखकर उपयुक्त महोदय चतरा से मांग किए हैं कि हम लोग का चिह्न तथा ग्रामीणों का चयन फर्जी है इसमें सम्मिलित कर्मियों पर अभिलंब कार्रवाई किया जाए परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो होकर अंचलाधिकारी द्वारा ताबड़तोड़ लगभग 11 वी बार ग्राम सभा का पत्र जारी कर दिया गया। जिसे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आक्रोश ने ग्रामीणों ने भ्रष्ट आंचल कर्मियों के खिलाफ एक तत्कालीन बैठक बुलाई गई थी।जिसमें इस गांव के सैकड़ों ग्रामीणों में काफी अक्रोषित देखा गया।बताया गया कि पूर्व में पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, बड़कागांव विधायिका अंबा प्रसाद, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के द्वारा पत्र जारी किया गया की एनओसी के मामले में कुछ कर्मचारियों के द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया था जिसको लेकर चतरा उपायुक्त को आवेदन लिखा गया जिसमें बताया गया कि फर्जीवाड़ा में सनलिप्त कर्मचारियों के ऊपर अभिलंब करवाई किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि फर्जीवाड़ा में संलिपित कर्मचारियों के ऊपर कारवाई ना करते हुए ताबड़तोड़ 11वीं बार ग्राम सभा का पत्र जारी कर दिया है जिससे यहां की जनता में काफी आक्रोश भरा हुआ है। आगे युवा नेता कुलदीप दास ने बताया कि इस तरह का मामला काफी निंदनीय है। और मैं इसका घोर निंदा करता हूं और मैं उपायुक्त से मांग करता हूं कि ऐसे भ्रष्ट कर्मियों पर अभिलंब कार्रवाई हो एवं 29 अगस्त 2024 को ग्राम सभा का पत्र जारी है उसे तत्काल स्थगित करे और नही तो मै सेरनदाग के जनता के साथ हूं और जनता के साथ हर कदम हर वक्त खड़ा रहने को तैयार हूं। अगर 29 अगस्त का ग्राम सभा स्थगति नहीं होती है तो यह लड़ाई आर पार की होगी मौके पर बलदेव प्रसाद साहू, पारस कुमार गुप्ता, मनोज कुमार साहू, परमेश्वर साहू, कृष्णा भुइया, जगन्नाथ साहू, फुलदेव साहू, गणेश कुमार, लक्ष्मण कुमार साहू, उपेंद्र साहू, तिलक साहू, बालेश्वर साहू(नेता जी) अशोक साहू, कामाख्या प्रसाद, रामचंद्र साहू, एवं सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
