Home » News Update » नौडीहा बाजार प्रखंड के नावाटांड़ पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

नौडीहा बाजार प्रखंड के नावाटांड़ पंचायत में लगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 

परवेज आलम की रिपोर्ट

पलामू, झारखंड सरकार के द्वारा 30 अगस्त से लगाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत हरिहरगंज प्रखंड के कटैया पंचायत, छतरपुर प्रखंड के कवल पंचायत और नौडीहा बाजार प्रखंड के नावाटांड़ पंचायत में लगा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम , वहीं नौडीहा बाजार प्रखंड के नावाटांड़ पंचायत में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख रेशम कुमारी , बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान,बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम उपमुखिया पंचायत समिति सदस्य ने दिप प्रजलीत कर किया

 

मुखिया , पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के हड़ताल पर चले जाने के कारण शिविर में कई तरह के समस्या देखने को मिला

 

शिविर में आपूर्ति विभाग के द्वारा धोती साड़ी का वितरण किया गया एवं कार्यक्रम में जेएसपीएल के द्वारा दीदीयो के बीच आई कार्ड का वितरण किया गया तथा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले जेएसपीएल के बीपीएम सुनिल कुमार एवं उनके टीम का बड़ा सक्रिय देखा जा रहा है

 

Live 11 न्यूज़ से बात करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा कई महत्वकांक्षी योजना लाई है जो सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का मिल रहा है वहीं अध्यक्ष उदय पासवान ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से बीडीओ शोभम बेला टोपनो गायब रही मैंने बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम से फोन लगवाया लेकिन फोन रिसीव नहीं की वहीं बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम ने कहा कि शिविर में कई विभागों के कर्मी आते हैं और बैनर लगाकर केवल कौलम पुरा कर चले जाते हैं जिसके कारण ग्रामीण इलाके के लोग जानकारी के अभाव में कई योजनाओं से वंचित हो रहे हैं , परंतु झारखंड सरकार का उद्देश्य है कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी एवं लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal