Home » News Update » मधुपुर महिला महाविद्यालय का इसी माह किया जाएगा उद्घाटन-हफीजुल हसन

मधुपुर महिला महाविद्यालय का इसी माह किया जाएगा उद्घाटन-हफीजुल हसन

हुनर है तो रोजगार की कमी नहीं,बनायेंगे छात्र-छात्राओं को हुनरमंद-मंत्री हफीजुल हसन अंसारी

 

मधुपुर: प्रखंड मुख्यालय स्थित पटवाबाद में सोमवार को श्रम नियोजन,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय कौशल प्रशिक्षण केन्द्र एसीएमई एवं औघोगिक प्रशिक्षण संस्था का उद्घाटन एक समारोह आयोजित कर झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण,नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन व एसडीओ आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम के उपरांत मंत्री को स्वागत संथाली नृत्य से किया गया। वहीं उपस्थित कॉलेज के डायरेक्टर समेत अन्य कर्मियों के द्वारा मंत्री को शाल ओढ़ाकर व बुके देकर अभिनन्दन किया।इस मौके पर मंत्री हफीजुल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में कहा की मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में आज मधुपुर व करौं में आईटीआई कॉलेज व कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया गया है।कहा कि झारखण्ड सरकार युवाओ को रोजगारउन्मुख बनाने के लिए पूरे राज्य में निःशुल्क प्रशिक्षण संस्थान संचालित कर रही है,ताकि राज्य के युवक-युवतियाँ भी स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व विभागीय मंत्री के अथक प्रयास से कॉलेज में पढ़ाई चालू किया गया।वही उन्होंने कहा कि मधुपुर महिला महाविद्यालय का उद्घाटन व मारर्गोमुण्डा में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास इस माह किया जाएगा।आगे उन्होने कहा की मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क,नाला,पानी को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है।मधुपुर को मडॉल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है वही उपस्थित छात्र-छात्राओं को कहा कि सिर्फ डिर्गी के लिए नही पढ़े,बल्कि कॉलेज रोजाना आये।यहां स्किल डेवलपमेंट के कोर्स को बढ़िया से सीखें।क्योंकि वर्तमान समय मे प्राइवेट सेक्टर में आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा हुनरमंद छात्र-छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट के आधार पर ही जॉब दिया जा रहा है।मंत्री ने कहा की 40 करोड की राशि विकास मद मे खर्च होगा।कहा कालेज मे सुरक्षा को लेकर जल्द चारदीवारी तथा सम्पर्क पथ का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकार राज्य के हर वर्ग के विकास प्रति चिंतित है।यही कारण है कि मईयां योजना अब 18 वर्ष की युवती को भी मिलेगा।उन्होंने महिलाओ को योजना का लाभ लेने को कहा।इसके अलावे कई योजनाए चलाई जा रही है।मंत्री हफीजुल ने कहा की कालेज का पहला बैंच अच्छे से निकले जिससे शहर का नाम रौशन हो।पढ़ाई लिखाए में आगे हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस मौक पर झामुमो जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अबू तालिब अंसारी. प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेज नारायण वर्मा सीओ यामुन रविदास,जिप सदस्य फारूक अंसारी,कालेज निदेशक आनंद माथुर,जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज केसर,आबुतलिब अंसारी,रजनी मुर्मु,सोनी खान, अहमद मोहम्मद ताज युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी समेत कॉलेज के छात्र-छात्राएं समेत ग्रामीण मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal