Home » News Update » टाटा स्टील में 3 साल में सबसे कम 17.89% बोनस, 13 सितंबर को खाते में जाएगी राशि

टाटा स्टील में 3 साल में सबसे कम 17.89% बोनस, 13 सितंबर को खाते में जाएगी राशि

• बोनस मद के 303.13 करोड़ रुपए 27,454 कर्मचारियों के बीच बटेंगे

टाटा स्टील में सोमवार को सलाना बोनस समझौता हो गया। कर्मचारियों को पिछले तीन साल में इस बार सबसे कम 17.89 प्रतिशत बोनस मिलेगा। पिछले साल 20 प्रतिशत तथा इससे पहले 20 प्रतिशत के साथ 20 हजार रुपए गुडविल एमाउंट भी सभी कर्मचारियों को मिला था। समझौते के अनुसार इस वर्ष जमशेदपुर और ट्यूब्स के 11654 कर्मचारियों को औसत 1,44,706 रुपए मिलेंगे। पिछले साल कर्मचारियों का औसत 1,59,738 रुपए मिले थे।

कंपनी प्रबंधन की ओर से इस साल बोनस मद में कुल 303.13 करोड़ रुपए 27,454 कर्मचारियों के बीच वितरित किया जाएगा। जमशेदपुर व ट्यूब्स डिवीजन के कर्मचारियों के बीच 168.64 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। पिछले साल कंपनी ने बोनस मद में कुल 314.70 करोड़ रुपए बांटे थे। बोनस की राशि 13 सितंबर को कर्मचारियों के खाते में चली जाएगी।

बोनस समझौते के अनुसार, इस साल ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4,09,462 रुपए मिलेंगे। पिछले साल यह राशि 4,61,019 रुपए थी। इस साल एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 38,203 रुपए तथा अधिकतम 1,13,515 रुपए मिलेंगे। जबकि पिछले साल एनएस ग्रेड को न्यूनतम 42,561 रुपए और अधिकतम 1,21,718 रुपए बोनस मिले थे। समझौते पर टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन के अलावा कंपनी की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, वीपी सीएस चाणक्य चौधरी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह आदि ने हस्ताक्षर किए।

इधर, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले साल के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 55 प्रतिशत तक घट गया था। बावजूद इसके बेहतर समझौता कराने में सफल हुए हैं।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal