देवघर: पलाश देवघर में व्यक्तिगत ऋण कार्य योजना प्रशिक्षण का हुआ समापन देवघर जिला के सीआरपीइपी,बीडीएसपी और बैंक सखियों को व्यक्तिगत ऋण का लाभ सखी मण्डल दीदियो को देवघर के सभी बैंको से दिलाने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का पलाश देवघर कार्यालय के द्वारा होटल नटराज विहार देवघर में आयोजित किया गया, देवघर जिला के एलडीएम पहले दिन भाग लेकर सभी को प्रशिक्षित किए,
साथ ही राज्य कार्यालय से साधन के राज्य प्रबंधक अजित कुमार भी पहले और दूसरे दूसरे दिन सभी प्रतिभागी को प्रशिक्षण दिए, देवघर जिला के प्रभारी डीएमएफआई परशुराम कुमार और साधन जिला समन्वयक सहदा नशीम जी बैंकों के समन्वय और कार्य योजना पर पिछले दो दिनों का विषय वस्तु विस्तार से बताकर सभी को राज्य सरकार और भारत सरकार की योजनाओं को व्यक्तिगत रूप से कैसे घर-घर तक पहुंचना है और वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने हेतु विषयों को बताएं।
इस इस पूरे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान देवघर एस बी आई डी गी एम अभिजीत गणपत , चीफ मैनेजर सज्जन मिश्रा, जे अर गी बी अर ऍम मुकुल कुमार, और सभी बैंकों के वरीय पदाधिकारी से राज्य कार्यालय से आए हुए पदाधिकारी मिलकर देवघर जिला में सभी ग्रामीण महिलाओ को किस प्रकार बैंक के सहयोग से आर्थिक रूप से शशक्त किया जाये इसका पूरा योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम में बनाया गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु के रूप में बैंक सखी संगीता देवी, सोनी देवी, रीता देवी,मंजू आदि तथा सी अर पी इ पी मंजू देवी, ममता देवी, मंजू देवी, कुंती, सरिता आदि दीदि मुख्य रूप से 38 प्रतिभागियो ने भाग लिया जो अब गाँव में जाकर कार्य करेंगी।
याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980