बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन क्रिया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘ पासवा , आलोक कुमार दुबे , विशिष्ट अतिथि डीवीसी महा प्रबंधक सुदीप्तो भट्टाचार्य , उपमाहाप्रबंधक बि जी होलकर, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम . मलर ए / सी , प्रबंधिका सिस्टर एम.एनेट ए/सी , कार्मेल उच्च विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम . प्रेमलता ए / सी , सिस्टर नम्रता ए सी , सिस्टर रीता डायरस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभा शुभारम्भ किया।
विभिन्न विषयों को पर अपना मॉडल प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया । इसमें सडक सुरक्षा , सौर मंडल , पर्यावरण सुरक्षा , स्मार्टसिटी, स्वच्छ भारत सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया गया।
विद्यालय का प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम मलर ए सी और प्रबंधिका सिटर ए म एनेट ए सी की अहम भूमिका , इनके दिन रात की कड़ी मेहनत से प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो पायी है, विद्यालय के सभी छात्रों ने भाग लिया । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा छात्रों को हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दिया। मंच का संचालन छात्र तास्मीन और जस्टीन के द्वारा किया गया । प्रदर्शनी को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपना योगदान दिया।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980