Ranchi : झारखंड सरकार ने छह IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। मंजूनाथ भजंत्री को रांची DC बनाया गया है। जबकि शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ का DC बनाया गया। इसके अलावा पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। साथ ही रंजीत कुमार लाल को उर्जा उत्पादन निगम का MD बनाया गया है। इस संबंध में बीती रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980