Home » News Update » कार्मल स्कूल बोकारो थर्मल में ग्रैंडपेरेंट्स दिवस का भव्य आयोजन।

कार्मल स्कूल बोकारो थर्मल में ग्रैंडपेरेंट्स दिवस का भव्य आयोजन।

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित कार्मल स्कूल में सोमवार को ‘पितामह दिवस’ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंदपुर ए. पंचायत के मुखिया मिसेज अंजू आलम, कार्मल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर एम मलर ए सी, विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर एम इन्नेट ए सी, कार्मेल उच्च विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम प्रेमलता लॉरेंस, पूर्व प्राथमिक विद्यालय की समन्वयक सिस्टर एम नम्रता ए सी, मदर वेरोनिका साक्षरता केंद्र की समन्वयक सिस्टर रीता डायस ए सी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं नाना नानी का शानदार ढंग से स्वागत किया । उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैंप वॉक पासिंग द बॉल आदि खेल का आयोजन भी किया गया जिनमें सभी दादा-दादी , नाना नानी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने सबों का आभार व्यक्त किया और कहा कि दादा-दादी, नाना नानी अनमोल रतन है जो अपने नैतिक मूल्यों से बच्चों को सिखाते हैं।

मुख्य अतिथि अंजू आलम ने भी कहा कि ग्रैंड पेरेंट्स बच्चों के अच्छे मार्गदर्शक होते हैं। हमे उनका सम्मान करना चाहिए ।

कार्यक्रम समापन के बाद आए हुए सभी ग्रैंड पेरेंट्स को विद्यालय की तरफ से भेंट दी गई।

कार्यक्रम का संचालन रिदा अंसारी और दक्ष कुमार के द्वारा किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन ऋतिक कुमार के द्वारा दिया गया। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के सभी शिक्षकों ने अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal