Home » News Update » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नई सरकार के गठन के साथ एक्शन मोड में, झारखंड आंदोलनकारियों को दिया बड़ा तोहफा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नई सरकार के गठन के साथ एक्शन मोड में, झारखंड आंदोलनकारियों को दिया बड़ा तोहफा।

मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग, रांची द्वारा चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30 वीं संपुष्ट सूची को दी मंजूरी।

144 चिन्हित आंदोलनकारी / आश्रित को 35 सौ रुपए और एक आंदोलनकारी / आश्रित को 7 हज़ार रुपए मासिक पेंशन मिलेगा।

154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित।

सभी चिन्हित आंदोलनकारी/ आश्रित को 20 अप्रैल 2021 की तिथि से सरकार द्वारा अनुमान्य सुविधाएं मिलेंगी।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य की बागडोर संभालने के साथ एक्शन मोड में आ चुके हैं । उन्होंने आज नई सरकार के मंत्रिपरिषद के गठन के साथ झारखंड आंदोलनकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग, रांची द्वारा चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30 वीं संपुष्ट सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें 144 चिन्हित आंदोलनकारी / आश्रित को 35 सौ रुपए और एक आंदोलनकारी / आश्रित को 7 हज़ार रुपए मासिक पेंशन मिलेगा। वहीं, 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को 20 अप्रैल 2021 की तिथि से सरकार द्वारा अनुमान्य सभी सुविधाएं दी जाएगी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal