Home » News Update » डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई द्वारा “महापरिनिर्वाण दिवस” मनाया गया।

डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई द्वारा “महापरिनिर्वाण दिवस” मनाया गया।

बेरमो: डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई द्वारा बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की 68 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर “महापरिनिर्वाण दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (प्र.) एवम डीवीसी ईडीसीएल के संरक्षक बी जी होलकर तथा वरीय प्रबंधक सह डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कैंडल प्रज्वलित कर बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में संरक्षक बी जी होलकर ने कहा कि हम सभी को भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर के बताए गए सिद्धांतों का अनुकरण करते हुए अपने अधिकारों व लक्ष्य हासिल करना होगा। वहीं मनीष चौधरी ने भी अपने संबोधन में कहा कि समाज को शिक्षित, संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन ईडीसीएल के सचिव रमेश कुमार ने किया। वहीं डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई के पदाधिकरी व सदस्य गण उपाध्यक्ष राहुल उरांव, बी एन प्रसाद, जितेंदर रजक, सक्रीय सदस्य धुर्वा मांझी,राहुल कश्यप, रवि कुमार चक्रवर्ती, बौद्ध सोसायटी के सचिव विजय राम, रामप्रसाद बौद्ध व महिला पुरुष अनुयाई उपस्थित रहे ।

 

राजेश सागर की रिपोर्ट,,,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal