देवघर: आज पालोजोरी प्रखंड के भुरकुंडी पंचायत सभागार में भुरकुंडी पंचायत में गठित पहाड़िया जेएसएलपीएस सखी मण्डल दीदियो को वित्तीय रूप से सशक्त करने के उद्देश्य एसबीआई देवघर और आरसेटी देवघर के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा सरकार के द्वारा चलाये जा रहें पहाड़िया समुदाय और सभी समुदाय के विकाश कार्यक्रम को विस्तार से बताया गया, जिसमे आरसेटी निदेशक भोला बिलुँग ने सभी दीदियो को आत्मनिर्भर करने के लिए संचालित प्रशिक्षण को विस्तार से समझाये तथा एसबीआई एफएलसी निरेन कर्मकार ने सभी को व्यक्तिगत बीमा से जुड़ने हेतु बताया और इसके लाभ को समझया जिसमे पाया गया की सभी दीदिया सखी मण्डल के सहयोग से पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई बीमा से जुड़ चुकी है। इसके साथ ही पंचायत के उपमुखिया राजेंद्र यादव ने सरकार के महत्वकांक्षी योजना मईया सम्मान योजना, सखी मण्डल ऋण आदि को विस्तार से बताकर लाभ लेने को बताया साथ ही जिला प्रभारी वित्तीय समावेश जेएसएलपीएस पदाधिकारी परशुराम कुमार ने सखी मण्डल को उपलब्ध कराये गए चक्रिय निधि राशि, सामुदायिक निवेश कोष राशि, कैश क्रेडिट ऋण राशि को विस्तार से समझाकर उपयोग के बारे में बताये जिससे दीदियो में राशि का व्याज और किस्त समझ में विकाश हुआँ। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीएम संजय कुमार, आरसेटी प्रशिक्षक शियाराम सिंह,बैंक सखी ममता कुमारी, सुधा देवी,अंजू, संतोषीला तथा एफ एल सी दीपक कुमार पीसीएम रंजीत पूजहार, राजू पूजहर के साथ सभी भूकुण्डी पंचायत के पहाड़िया सखी मण्डल दीदिया उपस्थित हुईं।
याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
