Home » News Update » तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम ने चलंत लोक अदालत की गाड़ी को रवाना किया।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम ने चलंत लोक अदालत की गाड़ी को रवाना किया।

तेनुघाट: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने चलंत लोक अदालत की गाड़ी को रवाना किया। इस बारे में अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि झालसा के निर्देश पर 15 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे बेरमो अनुमंडल में चलंत लोक अदालत की गाड़ी जाएगी और लोगो को लोक अदालत की जानकारी देगी। जिससे लोगों को अपने अपने मुकदमा का निष्पादन करने में सहायता होगी। इस दौरान पूरे अनुमंडल के सभी प्रखण्ड के सभी क्षेत्र में जाएगी। इस अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी भी मौजूद रहेंगे। जो सभी को कानूनी जानकारियां के साथ साथ मामलों के निष्पादन के बारे मे जानकारी देगी। चलंत लोक अदालत की गाड़ी को संयुक्त रूप से जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार और मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने झंडा दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, राजीव कुमार तिवारी, सुभाष कटरियार, बैजनाथ शर्मा, महुआ कारक, विश्वनाथ, जीवन सागर, कुमार गौरव, दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी, वीणा देवी आदि उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal