रांची: 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने अधिकारियों व कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रति वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार प्राप्त है।
निर्वाचन की गरिमा को अग्रणी रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करना चाहिए। मतदाता दिवस का उद्देश्य लोगों को मतदान में अधिकतम भागीदारी हेतु जागरूक करना है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
