Home » News Update » विज्ञान प्रदर्शनी तथा फूड एंड फन मेला का आयोजन।

विज्ञान प्रदर्शनी तथा फूड एंड फन मेला का आयोजन।

चतरा: बुधवार को (अल फलाह पब्लिक स्कूल चतरा ) में विज्ञान प्रदर्शनी मेला छात्रों के वैज्ञानिक कौशल और नवाचार को प्रस्तुत करने का एक उत्कृष्ट मंच बना। इस मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथियों को विद्यालय के शिक्षक द्वारा बुके देकर किया गया।

विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं।

बच्चों द्वारा स्मार्ट सिटी,स्मार्ट एग्रीकल्चर, डाइजेस्टिव सिस्टम,काबा शफीफ,हाइड्रोलिक ब्रिज, ब्लाइंड डिएक्टिवेट गोगल,डिजास्टर अलर्ट,सेंसर हैंड वाश,पॉल्यूशन,ट्रैफिक लाइट, फूड इत्यादि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। और अन्य विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए।

छात्रों द्वारा बनाए गए प्रयोगात्मक मॉडलों में परियोजनाओं के नाम, जैसे स्मार्ट सिटी, डाइजेस्टिव सिस्टम ,हाइड्रोलिक ब्रिज, ,डिजास्टर अलर्ट,सेंसर ,पॉल्यूशन,ट्रैफिक लाइट, विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। दर्शकों और मुख्य अतिथियों ने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।

पासवा के प्रदेश महासचिव मो. मुमताज आलम ने कहा, “इस तरह के मेलों से छात्रों को न केवल वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त होता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और खोज की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।”

इस प्रदर्शनी में कक्षा दोयम तथा कक्षा VIII के छात्रों ने भाग लिया, और विजेताओं को पुरसकार मोमेंटो तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि के हाथों विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों और विज्ञान प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, निर्देशक तथा शिक्षक,शिक्षिकाओं, विद्यार्थिय का बहुत बड़ा योगदान रहा।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal