Home » News Update » 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से बच्ची की मौत।

11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से बच्ची की मौत।

विभागीय की लापरवाह,

बिजली विभाग के पदाधिकारी एसडीओ घटनास्थल पर पहुंची।

पालोजोरी(देवघर): खागा थाना क्षेत्र के रंगामटिया गांव में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रंगामटिया गांव के टिंकू सिंह की 11 वर्षीय नतिनी

निर्माणाधीन मकान के दिवाल पर खड़ी होकर कुछ काम कर रही थी। मकान के उपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट की तार के चपेट में आकर बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची के नाना टिंकू सिंह ने बताया कि पल्लवी कुमारी अपने मामा घर में रहकर पढ़ाई करती थी। पल्लवी का घर गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के महुवासिंघी गांव में है।घटना की सूचना मिलने पर खागा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दोषी ठहराते हुए उचित मुआवजे की मांग किया है।परिजनों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान के उपर से गुजरे हाई टेंशन तार को हटाने के लिए बार आग्रह किया गया लेकिन विभाग ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया।जिसकी कीमत एक मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी। झारखंड आंदोलनकारी युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव ने कहा कि ऊपरबंधा से लेकर बगदाहा तक बिजली के तार और पोल जर्जर अवस्था में है। 11000 का तार एकदम जमीन से लगभग सटा हुआ है। जिससे आए दिन घटना दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बिजली विभाग को बार-बार स्मार में देने के बाद भी विभाग का ध्यान नहीं गया है। अगर शीघ्र ही विभाग इस पर संज्ञान नहीं लेती है तो आंदोलन के लिए लोग बाध्य होंगे।

देवघर से याकूब अंसारी की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal