Home » News Update » पूर्व CM के घर रेड कर निकली ED की टीम पर हमला

पूर्व CM के घर रेड कर निकली ED की टीम पर हमला

Chhatishgarh : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर पर रेड करने गयी ED की टीम पर हमला कर दिया गया। हमला उस वक्त किया जब ED की टीम छापेमारी कर पूर्व सीएम के घर से निकल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार जब ED की टीम रेड खत्म कर बाहर निकल रही थी, तभी वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने CM अधिकारियों की कार पर पत्थर फेंक दिए। इस हमले में एक डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अधिकारी की कार को भी निशाना बनाया गया। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ ने CM अधिकारियों को घेर लिया और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

बता दें कि आज यानी सोमवार को भोर में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि यह घर भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल दोनों का संयुक्त निवास है, इसलिए ईडी की टीम वहां पहुंची थी। ईडी का इल्जाम है कि चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में ‘अवैध धन’ का लाभार्थी माना जा रहा है। ईडी सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी सिर्फ भूपेश बघेल के निवास तक सीमित नहीं थी, बल्कि छत्तीसगढ़ में करीब 14-15 स्थानों पर छानबीन की गई। इसमें बघेल के करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य व्यापारियों के ठिकाने भी शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal