Home » News Update » विश्व टी बी दिवस पर जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन

विश्व टी बी दिवस पर जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन

मो शाहबान

चतरा: सोमवार को सिविल सर्जन,चतरा परिसर स्थित कार्यालय जिला यक्ष्मा केंद्र, चतरा के प्रांगण  में जिला स्तरीय विश्व यक्ष्मा दिवस,2025 के शुभ अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया एवं सर्वप्रथम अतिथियों को फुल के बुके दे कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ दीप प्रजवलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता,चतरा श्री अरविन्द कुमार ,विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन,चतरा डॉ0 दिनेश कुमार एवं जिला आर सी एच  पदाधिकारी,चतरा डॉ0 ललित रंजन पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा टी0 बी0 मुक्त पंचायतों(डाडी एवं कोबना पंचायत) के मुखिया एवं निश्चय मित्र (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ) मोसीन रजा(Dy.Manager-CD&CSR)आम्रपाली,टंडवा को प्रशिस्त पत्र,ममोटो एवं साल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा टीबी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा टीबी मरीजों को समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। उन्हें नियमित अपने वजन, हीमोग्लोबिन, बलगम की जांच कर दवा का सेवन करना है। यक्ष्मा मरीजों को समय पर दवा का सेवन करने और सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।जिसमे निश्चय मित्र सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिले के टीबी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण किया जा रहा हैं एवं जिले में टीबी स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं टीबी जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। विशिष्ट अतिथि के द्वारा कहा गया कि समय पर जांच व नियमित दवा के सेवन से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान टीबी जागरूकता के संदर्भ में नुकड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग से संगीता लुसी बरला (DPM),रविंद्र कुमार (DAM),विक्रांत कुमार(DPC),नवीन मिश्रा,अनु कुमार,अलोक कुमार श्रीवास्तव,मनोज कुमार पांडेय,अनिल कुमार,सुरेश मंडल,सुधांशु  कुमार, प्रणेश कुमार,लक्षमण कुमार,संजय यादव,सरफराज,राजेश कुमार, रविंद्र कुमार एवं समस्त अधिकारी एवं यक्ष्मा कर्मी एवं सीनी संस्था से ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal