Home » News Update » एसडीओ मो.जहूर आलम के सरकारी आवास पर दावत ए इफ्तार का किया गया आयोजन

एसडीओ मो.जहूर आलम के सरकारी आवास पर दावत ए इफ्तार का किया गया आयोजन

पूर्वमंत्री,डीसी,डीडीसी,डीएफ ओ,एसी,डीएलओ,बीडीओ समेत प्रशासनिक पदाधिकारी और सभी वर्ग के प्रबुद्ध लोग हुए शामिल

पवित्र माहे रमजान के मौके पर देश में शांति और समृद्धि के लिए मांगी गई दुआएं 

 

चतरा : एसडीओ मो.जहूर आलम ने पाक महीना रमजान के मुबारक मौके पर अपने सरकारी आवास पर देश की साझा संस्कृति को सशक्त और मजबूत बनाने के उद्देश से दावत ए ईफतार का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश में अमन शांति और सुख समृद्धि की दुआएं मांगी गई।मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज सशक्त और मजबूत होता है।जबकि स्थानीय डीसी रमेश घोलप ने इस आयोजन को लेकर काफी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस आयोजन के लिए एसडीओ धन्यवाद के पात्र हैं।इस तरह का आयोजन होने से सामाजिक तानाबाना सशक्त और मजबूत होता है।यही देश की खूबसूरती है कि हर वर्ग और धर्म के लोग मिल जुल कर एक दूसरे का पर्व मनाते हैं।डीसी ने कहा कि इस पवित्र माहे रमजान के मौके पर जिला समेत देश वासियों को ढेर सारी शुभ कामनाएं देता हूं।मिलजुलकर देश के सभी पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाएं।जबकि इफ्तार पार्टी के आयोजक सह एसडीओ मो जहूर आलम शेर व शायरी के अंदाज में कहा कि इस्लाम बराबरी का पैगाम देता है सभी एक साथ मिलकर रोजा खोलेंगे और नमाज भी अदा करेंगे। सभी धर्मों में रोजा (उपवास) की मान्यता शुरू से चली आ रही है।भले ही आज जापान ने रिसर्च कर के साबित किया कि 16 से 18 घंटे तक उपवास रहना मानव स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभकारी है।बायोलॉजिकल प्वाइंट ऑफ भीव से शरीर के बहुत से कीटाणु और बैक्टीरिया स्वतः मर जाते हैं।इसी लिए नवरात्रा में भी उपवास रहने की परंपरा है। लगभग सभी धर्मों में उपवास की परंपरा चली आ रही है।कोई भी धार्मिक अनुष्ठान गैर वैज्ञानिक नहीं है।

इस पवित्र प्रायोजन में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता,डीसी रमेश घोलप,डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा,एसी अरविंद कुमार,डीएलओ अभिनव कुमार सिंह,डीएफओ राहुल कुमार मीणा,मुकेश कुमार,बीडीओ हरिनाथ महतो,सीओ अनिल कुमार,भाजपा प्रदेश कोष अध्यक्ष श्री निवास सिंह,राजद जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव,पूर्व जिला बीस सूत्री सदस्य मौलाना अतीक मंसूरी,हारून रशीद,राजद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुर्तजा,राजद प्रदेश महासचिव योगेंद्र यादव,मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी,हाजी अताउल्लाह,हाजी मिस्टर वहाजूल हक,हाजी औरंगजेब आलम,हाजी खय्याम कौसर,मो अली,मो जसीम,जिला परिषद सदस्य चंद्र देव गोप,सुरेश पासवान,मुखिया बिरजू सिंह,समरेश सिंह,रजनीकांत पिंटू सिंह,फजलुर्रहमान,मो पप्पू रजा,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव,मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव,नंदू सिंह,प्रोफेसर उमर फारूक के अतिरिक्त समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal