Home » News Update » डी ए वी कथारा में तीन दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ

डी ए वी कथारा में तीन दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ

बेरमो: डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में डीएवी सीएई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्षमता-संवर्धन कार्यशाला का गुरुवार को कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के शुरुआत स्कूल में नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन से हुआ। मुख्य अतिथि ने फिर काटकर एवं श्रीफल अर्पण कर उद्घाटन किया। तत्पश्चात आर्य समाज के 150वर्ष पूर्ण होने पर ॐ ध्वज को फहराया। सेमिनार में बोकारो क्लस्टर के सात विभिन्न डी ए वी विद्यालयों से 300 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं। डीएवी सीएई नई दिल्ली से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं रिसोर्स पर्सन शिक्षण के नए टिप्स देकर विभिन्न स्कूलों से आए हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं को आधुनिक तरीके से शिक्षण कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आब्जर्वर के रूप में डीएवी स्वांग के प्राचार्या डी बनर्जी, डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल 9 ई के प्राचार्य सुनील कुमार सिंहा, डीएवी ललपनिया के हेड मास्टर आकाश कुमार सिंहा, डीएवी सेक्टर 6 की हेडमिस्ट्रेस अनुराधा सिंह, डीएवी इस्पात पब्लिक विद्यालय २ सी की प्रभारी श्रीमती मौसमी मलिक, डीएवी इस्पात विद्यालय पब्लिक 12ई के प्रभारी श्री योगेंद्र प्रसाद को नियुक्त किया गया है। वेन्यू डायरेक्टर सह विद्यालय के प्राचार्य सह बोकारो क्लस्टर हेड एवं एआरओ बिपिन राय ने सभी प्रतिभागियों को इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को काफी लाभप्रद बताया और कहा कि इससे शिक्षक नए-नए शैक्षणिक तकनीकें सीखते हैं और अध्यापन का कार्य और भी प्रभावशाली तरीके से करते हैं।इस आयोजन को सफल बनाने में संपूर्ण विद्यालय परिवार ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, डॉ आर एस मिश्रा,रंजीत कुमार सिंह,नागेन्द्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी,राकेश रंजन, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी, धर्म गुरु टी एम पाठक, जयपाल साव, रितेश कुमार, मंतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, आराधाना सिंह, सुजला के, कुमारी ज्योति, रंजीत सिंह, रंजीत पाण्डे, संजय महतो, जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार आदि लोग उपस्थित थे

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal