Home » News Update » जिला उद्योग केंद्र हजारीबाग में उद्यम रजिस्ट्रेशन-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन

जिला उद्योग केंद्र हजारीबाग में उद्यम रजिस्ट्रेशन-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन

Hazaribagh: जिला उद्योग केंद्र के द्वारा शनिवार को जिला उद्योगों केंद्र में उद्यम रजिस्ट्रेशन कम-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम के पंजीकरण को बढ़ावा देना और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शंभु शरण बैठा ईओडीबी मैनेजर श्याम कुमार गुप्ता एवं परियोजना प्रबन्धक संजीत सिंहा चैंबर ऑफ कॉमर्स हजारीबाग के प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल के साथ-साथ काफी लोग उपस्थित रहे। मौके पर श्याम कुमार गुप्ता जिला उद्योग केंद्र द्वारा क्रियान्वित योजनाओं और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहल पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन, पीएमइजीपी, पीएम एफ एम ई और माइक्रो इंटरप्राइजेज डेवलपमेंट जैसी योजनाएं छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत फॉर्म भरने में भी उद्यमियों को सहयोग दिया जाएगा। महाप्रबंधक ने लोगों को छोटे-छोटे उद्योगों से जुड़कर रोजगार करने की अपील की।संजीत सिंह ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न प्रकार के योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया और कहा कि लोग घर पर ही रहकर के स्वरोजगार कर सकते हैं। शिविर के दौरान उद्यमियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया,वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम स्थानीय कहा गया कि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। जिससे वे अपने व्यवसाय को औपचारिक रूप से पंजीकृत कर सरकारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। डीआईसी ने सभी इच्छुक उद्यमियों से अपील किया कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को सशक्त बनाएं।

इस कार्यक्रम में कुल 38 लोगों को ऑन द स्पॉट उद्यम रजिस्ट्रेशन किया गया और 40 लोगों को उद्यम रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज लिए गए। कार्यक्रम में लगभग 130 लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन निशुल्क किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal