विकास के लिए कटिबद्ध हुँ :- बीडियो अरुण
नवीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया चंद्रगढ़ पंचायत के कर्मा गांव का निरीक्षण

औरंगाबाद। नबीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने चंद्रगढ़ पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले कर्मा गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुरोध पर विकास कार्यों का जमीनी स्थिति के अवलोकन के लिए पहुंचे बीडियो के साथ जिला परिषद के सदस्य हरि राम, मुखिया आमोद चंद्रवंशी, पंचायत समिति के सदस्य गुड्डू सिंह भी उपस्थित थे। कर्मा गांव के वरीय पत्रकार विजय कुमार सिंह कुछ दिन पूर्व नबीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष मे मुलाक़ात करके गांव की जमीनी स्थिति से अवगत कराने का कार्य किया था। वही गांव में निरीक्षण करने का आग्रह किया था। निर्धारित तिथि और समय पर बीडियो उक्त गांव में पहुंचकर पूरी वस्तुस्थिति से अवगत हुए। गांव का संपर्क पथ जर्जर दिखा, गर्मी के आहट के पहले पोखरा सूखा हुआ था, नल जल योजना मात्र शोभा की चीज बनकर रह गई थी, स्कूल में चारदिवारी नही था। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह एक एक समस्याओ को देखते रहे और संबंधित पदाधिकारियो को चीजों को दुरुस्त करने के लिए दिशा निर्देशित करते रहे। इसके पूर्व गांव पहुंचने पर पत्रकार विजय सिंह द्वारा बीडियो अरुण कुमार सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करने का कार्य हुआ। बीडियो ने अवलोकन के पश्चात ग्रामीणों को अश्वस्त किया कि निकट भविष्य में काफ़ी हद तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर दारोगा सिंह, शंकर दयाल सिंह, उदय नारायण सिंह, मुकेश कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, विनोद सिंह, सत्यनारायण सिंह, श्रीकांत सिंह, मिथलेश सिंह, सुनिल सिंह, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवनारायण सिंह, रामकरेश बैठा, मदन रजक, महेंद्र रजक, जगन बैठा, महेंद्र सिंह, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
