Home » News Update » तेलियाडिह पंचायत में अबुवा आवास को लेकर चल रहे खेला बेला को लेकर ग्रामीणों ने की जांच की मांग:बिनोद गुप्ता

तेलियाडिह पंचायत में अबुवा आवास को लेकर चल रहे खेला बेला को लेकर ग्रामीणों ने की जांच की मांग:बिनोद गुप्ता

टंडवा(चतरा)प्रखंड क्षेत्र के तेलियाडिह करम मोड़ के समीप रेंट में रह रहे संतोष कुमार साव को मिला एक अबूवा आवास।जबकि उक्त व्यक्ति डाडी पुंडरा सिमरिया का रहने वाला है जो टंडवा प्रखंड अंतर्गत नही आता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति बिजनेस को लेकर तेलियाडिह करम मोड़ के पास ननिहाल में रहता है।फिलहाल सरकारी लाभ उठाने को लेकर आधार कार्ड बना लिया है।मामले को लेकर तेलियाडिह के ग्रामीणों का कहना है कि योग्य लाभुक को न देकर बाहर से आए हुए व्यक्ति को आवास का लाभ दिया जा रहा है।चतरा उपायुक्त से जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं सबंधित पंचायत के ग्रामीण

सबंधित मामले को लेकर तेलियाडिह पंचायत के ग्रामीण बिनोद साव का कहना है की उक्त व्यक्ति डाडी पुंडरा सिमरिया का रहने वाला है जिसमे टंडवा ब्लॉक के एक अधिकारी के साठ गांठ में रहकर इसको आवास का लाभ दिया गया है।चतरा उपायुक्त से जांच कर वैसे बेयक्ति को कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं सबंधित पंचायत के मुखिया

सबंधित मामले को लेकर तेलियाडिह पंचायत का मुखिया महावीर साव ने कहा की सच्चाई है की उक्त व्यक्ति डाडी पुंडरा सिमरिया का रहने वाला है और तेलियाडिह ननिहाल में रहकर बिजनेस करता है ।संतोष कुमार सामाजिक दृष्टि से उद्दंड व्यक्ति भी है।

क्या कहते हैं प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव

मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव ने कहा कि जांच करवाते हैं दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal