Home » News Update » लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, रेस हुए DGP

लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, रेस हुए DGP

Ranchi : लैंड रिकॉर्ड यानी जमीन के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने वाला कोई भी शख्स हो, बख्शा नहीं जायेगा। उसे हर हाल में सलाखों के पीछे जाना होगा। पुलिस इस मामले में कोई भी रियायत नहीं करेगी। यह कहना है झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता का। मौका था लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने से जुड़े मामलों की समीक्षा करने का। समीक्षा बैठक DGP के दफ्तर में आयोजित की गयी थी। मौके पर DGP अनुराग गुप्ता ने अपने मातहत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि लैंड रिकॉर्ड से जुड़े तमाम मामलों की तफ्तीश में तेजी लायें और उनका उद्भेदन कर दोषियों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचायें। DGP ने कहा कि जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों के साथ आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल करें। डीजीपी ने जमीनी फर्जीवाड़े की रोक लगाने के वास्ते एक विशेष रणनीति के तहत काम करने की जरुरत पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में रांची के जोनल IG अखिलेश कुमार झा, CID के IG सुर्दशन मंडल, DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा, CID के ASP दीपक कुमार और अन्य पदाधिकारियों की मौजूद रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal