Home » News Update » पेटरवार: स्थानीय प्रशासन ने की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर 150 पेटी अवैध शराब जब्त।

पेटरवार: स्थानीय प्रशासन ने की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर 150 पेटी अवैध शराब जब्त।

वाहन संख्या जेएच 05 सीएच 5527 से हुआ बरामद, बोकारो के बालीडीह से सरायकेला खरसावां के चांडिल जा रहा था वाहन।

वाहन में पूजा के नारियल के नीचे छिपा रखा था शराब की पेटी।

Bokaro: उपायुक्त विजया जाधव को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पेटरवार स्थानीय प्रशासन ने पेटरवार के बाजारटांड़ से वाहन संख्या जेएच 05 सीएच 5527 की तलाशी ली।

वाहन में पूजा में इस्तेमाल होने वाला सूखा नारियल लदा था। टीम ने जब उसे हटाकर देखा तो पाया कि 150 पेटी अवैध शराब वाहन में रखा हुआ है। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।

पूछताछ में वाहन चालक बब्लू खुटिया ने बताया कि वह वाहन बोकारो के बालीडीह से सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल चौका ले जा रहा था। उसके पास से वाहन एवं सामग्री का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था।

स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले से जिला उत्पाद विभाग को अवगत करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्युरो: मोहम्मद सिराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal