Home » News Update » अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने वनों के संरक्षण हेतु जंगल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया।

अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने वनों के संरक्षण हेतु जंगल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया।

टंडवा(चतरा)अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु प्रखण्ड टण्डवा,जिला चतरा के छात्र -छात्राओं और शिक्षकों के द्वारा जन जागरूकता रैली और वनों के संरक्षण हेतु सतपहाड़ी जंगल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इस क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और पर्यावरण तथा शिक्षा प्रेमी श्री प्रमोद कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से वृक्षों में रक्षाबंधन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण और पृथ्वी के संरक्षण में विद्यालय के छात्र -छात्राओं के प्रयासों की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से विद्यालय के इको क्लब के छात्र पृथ्वी दिवस के लिए मिश्रौल से हेसातु के बीच पांच किलोमीटर और हेसातु से धनगडा मार्ग पर तीन किलोमीटर तक सड़क के किनारे लगे पेड़ों की रंगाई में लगे हुए थे। वैसे छात्रों को उन्होंने पुरस्कृत करने की घोषणा की। साथ ही अन्य छात्र -छात्राओं तथा अभिभावकों को इस विद्यालय से प्रेरणा लेने और पृथ्वी के पर्यावरण के संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। हेसातु विद्यालय के उत्थान में प्रमोद जी का पिछले 20 वर्षों से महती भूमिका रही है, जो आज भी बरकरार है। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें दिल से आभार।छात्र -छात्राओं की रैली हेसातु, सिदपा,गिदी, नावाडीह, पचम्बा और मिश्रौल गांव का भ्रमण किया और लोगों से पृथ्वी के संरक्षण के लिए अपिल की। रैली में बच्चे आज क्या है? – पृथ्वी दिवस, पृथ्वी दिवस मनाना है- धरती को बचाना है, जंगल है तो- जीवन है, जंगल बचाओ -जीवन बचाओ, धरती माता करे पुकार – हरा भरा कर दो संसार, धरती हमारी जननी है – इसकी रक्षा करनी है आदि नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथिगण, विद्यालय के समस्त छात्र -छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, विशेष कर इको क्लब के सदस्यों, प्रकृति प्रेमियों का बहुत -बहुत धन्यवाद और विशेष धन्यवाद मां यशोदा हार्डवेयर सेरनदाग के प्रोपराइटर रवि कुमार जी का जिन्होंने पेड़ों के रंग रोगन के लिए लगभग तीन हजार का एमुलशन रंग उपलब्ध कराया। तथा आज के हि दिन विद्यालय की एक छात्रा आकृति कुमारी को उसके जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यालय की ओर से उसे शिक्षक बिनेश्वर कुमार के कश्यप कमलों से आम का पौधा भेंट की गई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal