Home » News Update » कथारा वाशरी कांट्रेक्टर एसोसिएशन के सदस्यों ने की बैठक।

कथारा वाशरी कांट्रेक्टर एसोसिएशन के सदस्यों ने की बैठक।

बेरमो: कथारा वाशरी कांट्रेक्टर एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को वाशरी परिसर में मोहम्मद हाशिम की अध्यक्षता में बैठक की। संचालन बद्री नारायण मिश्रा ने किया। यहां मौजूद संगठन के सदस्यों ने कहा कि कई दशकों से संगठन से जुड़े संवेदक वाशरी प्लांट में कार्य करते आ रहें हैं। अधिकारियों एवं सीसीएल कर्मियों की तरह प्लांट कि उन्नति, मुनाफे, बेहतर उत्पादन एवं डिस्पैच के कार्य में संवेदकों का भी अहम योगदान जुडा हुआ हैं। पूर्वजों के द्वारा सीसीएल प्रतिष्ठान को दिए गए जमीनों पर प्लांट एवं कोलियरियां स्थापित होकर मुनाफा अर्जित कर रही है। किसी तरह हम प्रभावित ग्रामीण विस्थापित भी वाशरी प्लांट में संवेदक के रूप में कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। लेकिन इधर हाल के कुछ वर्षों में फंड की कमी एवं कागजाती अथवा अन्य तकनीकी कारणों की वजह से हम सभी संवेदक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। अगर हालात एवं व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुई तो संगठन से जुड़े संवेदको के आर्थिक जीवन पर काफी प्रभाव पड़ेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कथारा वाशरी कांट्रेक्टर एसोसिएशन क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं पीओ कथारा वाशरी से मिलकर एवं पत्राचार के माध्यम से उक्त समस्या के समाधान करने की मांग रखेंगे। इस मौके पर मो. गुलशरीफ,मो. इम्तियाज, मो सब्बीर अंसारी, दिगंबर चौधरी, मो अबू तालिब, मो. अत्ताउल्लाह, मदन सिन्हा, जगत प्रसाद वर्मा, मो. पिंटू, मो. सैफ, मो. मनव्वर, टुनटुन, शहीद रजा आदि लोग मौजूद थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal