Home » News Update » 52वें CJI होंगे बीआर गवई, राष्ट्रपति की मंजूरी, जानिए किस दिन संभालेंगे पद

52वें CJI होंगे बीआर गवई, राष्ट्रपति की मंजूरी, जानिए किस दिन संभालेंगे पद

नई दिल्ली: भारत को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश (CJI) मिलने वाला है। न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (Justice B.R. Gavai) देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गवई 14 मई 2025 को शपथ लेंगे और पद भार ग्रहण करेंगे।

राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी

कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस नियुक्ति की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति भारत के संविधान में निहित शक्तियों के अंतर्गत की गई है। न्यायमूर्ति गवई वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में सेवा दे रहे हैं।

वर्तमान CJI संजीव खन्ना 13 मई को होंगे रिटायर

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद न्यायमूर्ति गवई पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा क्योंकि वे नवंबर 2025 में रिटायर हो जाएंगे।

अनुच्छेद 370 फैसले में रहे थे शामिल

न्यायमूर्ति बीआर गवई, उस संविधान पीठ का हिस्सा रहे हैं, जिसने अनुच्छेद 370 को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले को दिसंबर 2023 में सही ठहराया था। यह संविधान पीठ पांच जजों की थी और इसका फैसला ऐतिहासिक माना गया।

न्यायमूर्ति बीआर गवई: एक परिचय

  • जन्म: 24 नवंबर 1960, अमरावती, महाराष्ट्र
  • 1987 में बॉम्बे हाई कोर्ट में वकालत की शुरुआत
  • पूर्व महाधिवक्ता स्व. राजा एस. भोंसले के साथ कार्य किया
  • 1992 में नागपुर पीठ में सहायक सरकारी वकील बने
  • 2000 में सरकारी वकील और अभियोजक नियुक्त हुए
Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal