Home » News Update » 97.6 फीसदी अंक के साथ सौरव सुमन बना कार्मेल स्कूल का टॉपर

97.6 फीसदी अंक के साथ सौरव सुमन बना कार्मेल स्कूल का टॉपर

बेरमो :- आईसीएस दसवीं परीक्षा का बुधवार को प्रकाशित परिणाम में बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर रिजल्ट किया है। स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। प्रकाशित परीक्षा परिणाम में सौरव सुमन 97.6 फीसदी अंक के साथ स्कूल का टॉपर बना। जबकि दूसरे स्थान पर 97.2 फीसदी अंक के साथ वैभवी कर्ण तथा 94 फीसदी अंक के साथ छात्रा आरत्रिका बासु तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा छात्रा मुक्ति कुमारी 92 फीसदी, अनीश यादव को 92 फीसदी, प्रगति सिंह को 91.6 फीसदी, अनुष्का कुमारी को 90.2 फीसदी, वैष्णवी पांडेय को 89.8 फीसदी, आर्य घोष को 89.6, कनिष्का कुमारी 88.8, शरण्य श्रीवास्तव को 88.4 अंक प्राप्त हुए। स्कूल के बेहतर परीक्षा परिणाम पर प्राचार्या सिस्टर एम. मलर एसी, उप प्राचार्या एम इनेट एसी, सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सभी को बधाई दी है। प्राचार्या ने कहा कि स्कूल से कुल 72 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और स्कूल का परिणाम सौ प्रतिशत रहा।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal