Home » News Update » एनटीपीसी ने दो बाघों को गोद लेकर वनजीव संरक्षण की दिशा में उठाया सार्थक कदम।

एनटीपीसी ने दो बाघों को गोद लेकर वनजीव संरक्षण की दिशा में उठाया सार्थक कदम।

कामेश्वर गुप्ता

टंडवा(चतरा)एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने दो श्वेत बाघों को गोद लेकर वनजीव संरक्षण की दिशा में उठाया सार्थक कदम

भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची में हिमांशी और जावा को लिया गया गोद। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय सततता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची के दो भव्य श्वेत बाघों – हिमांशी और जावा – को गोद लिया है। यह पहल झारखंड ज़ू अथॉरिटी, रांची के सहयोग से की गई है। यह गोद लेने की प्रक्रिया केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं है, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और भारत की समृद्ध वन्यजीव धरोहर की सुरक्षा के प्रति एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इस पहल के तहत एनटीपीसी एक वर्ष तक दोनों श्वेत बाघों की देखभाल, चिकित्सा सेवाएं और पोषण आदि के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा।इस भागीदारी के अंतर्गत वन्यजीव संरक्षण के महत्व को लेकर जन जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, बाघ बाड़े के पास एनटीपीसी का नाम और लोगो प्रदर्शित किया जाएगा, जो प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का गर्वपूर्ण प्रतीक होगा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सतत विकास, संवेदनशीलता और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व के अपने मूल्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal