Home » News Update » संत थॉमस स्कूल के संस्थापक के जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय का स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संत थॉमस स्कूल के संस्थापक के जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय का स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

टंडवा:संत थॉमस स्कूल टंडवा में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक जीके पंकज के जयंती के शुभ अवसर पर स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम संत थॉमस स्कूल के निदेशक मैडम सुजाता कच्छप और अनीता कच्छप के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।इसके बाद विद्यालय के संस्थापक जी के पंकज चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी के बच्चों से लेकर दसवीं के छात्र-छात्राओं, सभी शिक्षक शिक्षकों के द्वारा चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। साथ हैं उनके जीवन के संघर्षों का भी व्याख्या किया गया। कार्यक्रम के दौरान मैडम सुजाता कच्छप अनीता कच्छप समेत कई छात्र-छात्राओं के आंख आंसू से भर गया है। इधर स्थापना दिवस की शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने संबोधन में विद्यालय को शिखर तक ले जाने का संकल्प लिया। विद्यालय के संस्थापक जी के पंकज ने टंडवा में शिक्षा के अलख जगाने का काम किया था। टंडवा में शिक्षा का क्षेत्र में इतिहास रच कर यहां के छात्र-छात्राओं को अच्छे-अच्छे जगह पर सफल करने में कामयाब हासिल किया। आगे बताया गया कि इस विद्यालय में लगभग 30 शिक्षक हैं जिसे पठन-पाठन में किसी तरह का कोई समस्या का सामना न करना पड़े। अंतिम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम काव्य आयोजन किया गया।जिसमें मौजूद अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal