Home » News Update » सड़क दुर्घटना में होम गार्ड जवान को इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में होम गार्ड जवान को इलाज के दौरान मौत

सुबोध कुमार

सिमरिया(चतरा)अनुमंडल कार्यालय में तैनात एक होमगार्ड जवान शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था । जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडल कार्यालय में तैनात इटखोरी निवासी आदित्य हजाम, पिता गंदौरी हजाम छुट्टी समाप्त कर वापस कार्य पर लौट रहा था। इस दौरान चतरा से सिमरिया की ओर आ रहे यात्रियों बस से उक्त जवान अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष उतरा।जहां सड़क पार करते समय हर्षनाथपुर निवासी एक बाईक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह बिच सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल होमगार्ड जवान को ग्रामीणों की त्तपरता से रेफरल अस्पताल सिमरिया लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक एस ए आलम ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर स्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। उक्त संबंध में चिकित्सक ने बताया की होमगार्ड के जवान को सर पर गंभीर चोटे आई है।परंतु स्थिति सामान्य है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया था। जहां इलाज के दौरान तड़के रात्रि मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम कर पैतृक गांव इटखोरी भेज कर अंतिम सलामी देते हुए अग्नि में सुपुर्द कर दिया गया ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal