Home » News Update » “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जताया गर्व, कहा – आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम”

“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जताया गर्व, कहा – आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम”

औरंगाबाद: भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर औरंगाबाद के भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भारतीय सेना को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और समस्त सैनिकों के प्रति आभार प्रकट किया है।

पूर्व सांसद ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दिखाई गई सटीकता और संकल्प को मैं सलाम करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश एकजुट है और हम सभी देशवासी सेना के साथ खड़े हैं। यह भारत के लिए गर्व और गौरव का क्षण है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह निर्णायक कदम पूरे राष्ट्र के संकल्प और शक्ति का प्रतीक है। “देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और हम सभी उनके नेतृत्व में सुरक्षित और सशक्त भारत की ओर अग्रसर हैं,” उन्होंने जोड़ा।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान की सफलता को ऐतिहासिक बताया और भारतीय सेना की वीरता की प्रशंसा की। इनमें भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आदित्य शेखर, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, शुभेन्दु शेखर, पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, नलिनी रंजन, अमरीश सिंह, बिनोद सिंह, टनटन सिंह, पूर्व जिला मंत्री अखिलेश मेहता, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, नेता विनय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, मुनीन्द्र राम, प्रफुल्ल सिंह, भरत सिंह, उदय सिंह, विनय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिता सिंह, जुलेखा खातून, सुबोध सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

सभी ने इस क्षण को भारत की सैन्य क्षमता और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताते हुए इसे एक “गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक जीत” कहा।

 

लाइव 11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal