Home » News Update » बराही धाम में 14 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन, धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

बराही धाम में 14 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन, धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

हुसैनाबाद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बराही धाम एक बार फिर भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंगने जा रहा है। 14 मई को यहां 551 फीट ऊँचे माता मंदिर और 151 नवग्रह स्थल की भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई राजनेताओं, संत-महात्माओं और हज़ारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में स्थित बराही धाम में इन दिनों हलचल तेज़ है। शनिवार को जिले के वरीय अधिकारी—नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी छत्तरपुर आशीष गंगवार, हुसैनाबाद एसडीएम गौरांग महतो, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

10 मई से साधु-संतों का आगमन शुरू हो जाएगा और 11 से 14 मई तक कथा वाचन, भक्ति जागरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा रहेगा।

बराही धाम की मान्यता पुरानी और गहरी है। सनातन परंपरा में वर्णित भगवान विष्णु के बाराह अवतार से जुड़ा यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। वर्ष 2022 में यहाँ दक्षिणमुखी हनुमान जी की 105 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिससे यह स्थल और भी चर्चित हुआ।

इसी दौरान एक चमत्कारी घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कथा वाचन के समय अष्टधातु की माता रानी की प्रतिमा की मौजूदगी की आशंका के बाद जब खुदाई हुई, तो जेसीबी मशीन का दांत टूट गया और एक जीवित सर्प शिवालय की ओर चला गया—जिसे श्रद्धालुओं ने दैवीय संकेत माना।

इस ऐतिहासिक क्षण को और भी भव्य बनाने में जुटा है शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट, जिसके संस्थापक रणधीर सिंह का सपना है कि बराही धाम को वैश्विक धार्मिक मानचित्र पर स्थान मिले। स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव और जिला परिषद अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह का सहयोग इस दिशा में एक मजबूत आधार बना है।

14 मई को होने वाले इस विशेष भूमि पूजन कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म कलाकारों से लेकर देशभर के साधु-संतों और प्रमुख धर्माचार्यों की उपस्थिति तय मानी जा रही है।

 

लाइव 11 न्यूज़

पलामू , हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal