Home » News Update » संकल्प सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित पियाऊ केन्द्र का मिश्रौल में विधायक ने किया शुभारंभ

संकल्प सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित पियाऊ केन्द्र का मिश्रौल में विधायक ने किया शुभारंभ

प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य है, फाउंडेशन का यह सार्थक, उपयोगी व मानवीय पहल है, राहगीरों के लिए वरदान साबित होगा : विधायक

संकल्प सेवा फाउंडेशन ने राहगीरों के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था बनाई है जो पूरे गर्मी भर सेवा प्रदान करेगा : फाउंडेशन अध्यक्ष ईश्वर पांडेय

 

कामेश्वर गुप्ता

टंडवा(चतरा)भीषण गर्मी को देखते हुए संकल्प सेवा फाउंडेशन झारखंड के द्वारा संचालित पियाऊ केन्द्र का मिश्रौल में शुभारंभ सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास के द्वारा किया गया। शुभारम्भ के दौरान विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर राहगीरों के लिए शुद्ध ठंडा पेय जल की व्यवस्था किया गया है, फाउन्डेशन के द्वारा यह एक मानवीय सार्थक पहल है। संकल्प सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ईश्वर पांडेय ने कहा कि इस फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सोंच है कि यदि उसने एक प्यासे को पानी पिला दिया, यदि एक मुरझाए ओठों पर मुकुराहट ला दी, यदि उन कुछ बुझी बुझी आंखों में प्रसन्नता ला दी तो हम सब अपना अहोभाग्य समझते हुए फाउंडेशन के उद्देश्य की पूर्ति को सार्थक समझेंगे। चूंकि अभी भी समाज में एक वर्ग ऐसा है, जिसके पास भूख से कई गुना अधिक भोजन है तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं जिसके पास भोजन से अधिक भूख है, प्यास है। इसलिए यह पियाउ व्यवस्था सभी राहगीरों के लिए प्यास समाप्त करने में, प्यास मिटाने में बहुत ही सार्थक व उपयोगी साबित होगा। यह शीतल पेय जल पूरे गर्मी भर संचालित किया जाएगा। मौके पर विशेष रूप में प्रमोद कुमार सिंह, फाउंडेशन के सचिव प्रो० जय प्रकाश रजक, सुमन भारतीय, धनंजय पांडेय, प्रवेश कुमार पांडेय, अभिनव मिश्रा, नरेश तिवारी, राजू सिंह, संदीप कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal