Home » News Update » नबीनगर में 221 बीएलओ को मिला प्रशिक्षण, मतदाता नामांकन प्रक्रिया पर दी गई जानकारी

नबीनगर में 221 बीएलओ को मिला प्रशिक्षण, मतदाता नामांकन प्रक्रिया पर दी गई जानकारी

उच्च विद्यालय नबीनगर पोखरा परिसर में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अरुण सिंह, अंचल अधिकारी निकहत परवीन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायण राय तथा प्रशिक्षकों सुबोध कुमार पाल एवं रणधीर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करना था। इसमें बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम दो जगह दर्ज है, तो बीएलओ द्वारा मिलान कर एक स्थान से नाम हटाया जाए।

इसके लिए नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6, नाम हटाने हेतु फॉर्म-7 और सुधार के लिए फॉर्म-8 भरवाने की प्रक्रिया बताई गई।

प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ की ओर से यह मांग की गई कि सभी बीएलओ के लिए पहचान पत्र (आई कार्ड) बनवाया जाए जिससे कार्य करने में सुविधा हो।

प्रशिक्षण सत्र में बीएलओ राजेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, बैजनाथ कुमार और बबन कुमार समेत नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 166 से 219 तक के कुल 221 बीएलओ ने भाग लिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अरुण सिंह ने स्पष्ट किया कि जो बीएलओ प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

लाइव11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal