बेरमो -केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की कक्षा दसवीं की छात्रा आदित्या यादव ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय संगठन राँची संभाग में संभागीय स्तर पर 96.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
छात्रा आदित्या यादव ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे, अपने शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया है। डॉ डे ने छात्रा को इस उपलब्धि पर आशीर्वाद, बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की है। छात्रा की इस उपलब्धि पर अभिभावक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
