सिमरिया:भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक एवं साहसी कार्रवाई को नमन करते हुए, प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं प्रखंडों में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ के तहत आज चतरा जिले के सिमरिया विधानसभा के सिमरिया मंडल में आयोजन किया गया जिसमें सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के नेता जीतन राम मुख्य रूप से शामिल हुए , जिसमें जीतन राम ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी हमले के जवाब में भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत के सेना ने पाकिस्तान में घुस के वहां का आतंकवादी के नाश्तामुद कर दिया है और यही कारण है कि आज भारत विश्व गुरु बनने के कगार पर है इस कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष दयानंद निधि सिंह ने किया। जिसमें सिमरिया के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार सिंह जी महेंद्र सिंह जी अमित साहू जी अंकित सिंह जी राजू कुमार जी मृत्युंजय सिंह जी रणजीत सिंह जी सहित,भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित हुए।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980