बेरमो :-सीसीएल ढोरी क्षेत्र के 4,5 अंडरग्राउंड इंकलाइन मे पंखा घर के समीप अंदर के पीलर मे आग लग गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही सीसीएल प्रबंधन हरकत में आया। आग लगने की घटना मे कोई मजदूर घायल नहीं हुआ है। वही प्रबंधन आग बूझाने को लेकर प्रयासरत है। ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा भी मौके पर पहुंच कर जानकारी लिया। वही सीसीएल की कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से आना कानी कर रहे थे,
एक दिन पहले ही सेफ्टी सदस्यों के द्वारा निरीक्षण किया गया।
एक दिन पहने पहले यानी 16 जून को ही सेफ्टी बोर्ड के सदस्य रविंद्र नाथ सिंह के द्वारा 4,5 इंकलाइन का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के कुछ दिन पूर्व ही घटना हुई थी। जिसमें मजदूर घायल हुए थे। जिसे लेकर निरीक्षण किया गया और एक दिन बाद आग लगने की घटना हुई है।
सीसीएल के अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया । खबर लिखे जाने तक प्रबंधन के द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जनता मजदूर संघ के विकास सिंह,धीरज पांडे,चंद्रशेखर महतो,मंगरा उरांव सहित कई लोग उपस्थित हुए और घटना का कारण जानने की कोशिश की,
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980