Home » News Update » सीडी/सीएसआर एवं वसुधरा लेडीज क्लब के तहत राहम की महिलाओं को आजीविका सहयोग प्रदान।

सीडी/सीएसआर एवं वसुधरा लेडीज क्लब के तहत राहम की महिलाओं को आजीविका सहयोग प्रदान।

टंडवा (चतरा) महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के अंतर्गत एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा राहम आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं को 20 दरियां एवं 2 गैस चूल्हे प्रदान किए गए।

यह पहल वसुधरा लेडीज क्लब एवं सामुदायिक विकास (सीडी/सीएसआर) के संयुक्त तत्वावधान में की गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सशक्त करना एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम में वसुंधरा लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती दीपाली आचार्य, सीएसआर कार्यपालक श्री राहुल, एवं वसुधरा लेडीज क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal