बेरमो: केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के QCI के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई जहां दीप प्रज्वलित कर निरीक्षण कार्य की शुरूआत की गई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने पुष्पगुच्छ देकर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। स्वागत गीत एवं विशेष आसामी नृत्य प्रस्तुत किया गया l प्राचार्य डॉ बी आर डे ने स्वागत करते हुए केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। एवं बोकारो थर्मल क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय के योगदान को रेखांकित किया। निरीक्षण की मुख्य अतिथि QCI की डायरेक्टर गीतिका शर्मा ने QCI द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण का उद्देश्य बताया। इसके साथ ही साथ बच्चों को अच्छे से पठन-पाठन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण दल के विभिन्न सदस्यों ने कक्षाओं में पठन-पाठन, विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं सभी विभागों का निरीक्षण किया। तदुपरांत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अलग-अलग संवाद किया। निरीक्षण दल ने विद्यार्थियों की एक लिखित लघु परीक्षा भी संचालित कराई। इसके बाद शिक्षकों की बैठक में भी संवाद किया। इसके बाद विद्यालय हित में ज़रूरी दिशा निर्देश देकर निरीक्षण का समापन हुआ। निरीक्षण दल में रितिका ठाकुर एसोशिएट मैनेजर QCI, भ्रमर कुमार विश्लेषक समेत अन्य सदस्य सम्मिलित थे। विद्यालय में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
