Home » News Update » मां तारा मंदिर में स्थापना दिवस पर निकाली जाएगी कलश यात्रा।

मां तारा मंदिर में स्थापना दिवस पर निकाली जाएगी कलश यात्रा।

भुरकुंडा: शिव नगर स्थित मां तारा द्वार मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। सावन अमावस्या के दिन, गुरुवार 24 जुलाई 2025 को भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा।

मंदिर समिति के अनुसार यह यात्रा सुबह 9 बजे मां तारा द्वार मंदिर, शिव नगर, भुरकुंडा से शुरू होकर नलकारी नदी की ओर प्रस्थान करेगी, जहां कलश में जल भरकर पुनः मंदिर लौटकर मां तारा पर जलाभिषेक किया जाएगा।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में मां तारा का विशेष श्रृंगार, मंगल आरती, रात्रि निशा पूजा, तथा अगले दिन हवन, आरती और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे कलश यात्रा में भाग लेने के लिए नामांकन कर सहयोग राशि के साथ पंजीकरण करें और आयोजन को सफल बनाने में तन, मन, धन से सहयोग दें।

समिति ने यह भी कहा कि मां तारा की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना है।

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal